कांग्रेस ने धनबाद से आखिरकार प्रत्याशी उतार ही दिया। अनुपमा सिंह धनबाद से पहली बार चुनाव लड़ेगी। अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस कई नेताओं को चौंका दिया है। धनबाद से कई उम्मीदवार दावेदार थे, लेकिन आखिरकार पार्टी ने अनुपमा सिंह को टिकट देने का फैसला लिया।

अनुपमा सिंह के पति कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह बेरमो से कांग्रेस के विधायक हैं। अनुपमा के पिता का नाम डॉ. राजकिशोर सिंह है। वह बिहार में डॉक्टर हैं। अनुपमा आरा के महुआर गांव की रहने वाली हैं। तीन बहन एक भाई में अनुपमा सबसे बड़ी हैं। इन्होंने बीएचयू से पढ़ाई की है। इनके तीन बच्चे (दो बेटी और एक बेटा) हैं। पिछली बार धनबाद से कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को प्रत्याशी बनाया गया था।