Lok Sabha: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया है, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करना है। रिजीजू ने कहा कि देश में 8.72 लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जो दुनिया में किसी भी अन्य देश से अधिक हैं।
रिजीजू ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद मुस्लिम समाज के लोग आर्थिक रूप से पिछड़े क्यों हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करेगा।
बिल के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए रिजीजू ने कहा कि इसमें 10 मुस्लिम सदस्य होंगे, जिनमें 2 महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य होगी। यह कदम महिलाओं को वक्फ बोर्ड में सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विपक्षी दलों और कुछ मुस्लिम संगठनों ने इस बिल का विरोध किया है, लेकिन रिजीजू ने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें इतिहास याद रखेगा।