Lok Sabha Speaker: लोकसभा के माननीय सभापति (स्पीकर) श्री ओम बिरला 25 मई 2025 को झारखंड के रांची और जमशेदपुर का दौरा करेंगे। उनका रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सुबह 9:10 बजे आगमन होगा, जहां से वे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।
इसके बाद वे जमशेदपुर जाएंगे, जहां वे सिंघभूम चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री ओम बिरला दोपहर 3:15 बजे जमशेदपुर से रांची के लिए रवाना होंगे और शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक डांगरटोली के स्वर्ण भूमि में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उनके दौरे के दौरान विभिन्न समूहों और संगठनों के साथ बातचीत और चर्चा होने की संभावना है।