Labour Day Rally/आदित्यपुर, 1 मई: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर यूनियन ने “मजदूर एकता विशाल महारैली” का आयोजन किया। यह बाइक रैली आदित्यपुर के मिरूडीह स्थित सिदो-कान्हो की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र होते हुए उपरबेड़ा मैदान तक पहुंची।
रैली के समापन पर मजदूर नेता स्व. रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस रैली में जिले भर से 500 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया। यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील गोराई ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए हर स्तर पर आवाज़ उठाई जाएगी। उन्होंने औद्योगिक प्रबंधन से मांग की कि मजदूर दिवस के दिन छुट्टी दी जाए और वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
यदि किसी कंपनी में जबरन काम कराया गया, तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव सनत सिंह सरदार, सुरज लोहार, कृष्णा महतो, गणेश टुडू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को संगठित करना और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना था।