Koushal Kishore police: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सहयोग के लिए सम्मानित किया। समिति के महासचिव आशुतोष सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक के आवास पर जाकर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर श्री कौशल किशोर ने समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासन और समिति के बीच सहयोग से ही दुर्गा पूजा और रामनवमी जैसे महापर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
समिति के प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र प्रसाद, भीष्म सिंह, मनीष कुमार, प्रमोद तिवारी, शंभू मुखी, सत्येंद्र कुमार, नंदलाल सिंह, परमात्मा मिश्रा, विजयवर्धन, विनय सिंह और अशोक सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।