Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी समेत अन्य वाम दलों की ओर से लगभग पेपर वर्क कर लिया गया है। कागजों पर सारे समीकरण बैठा लिए गए हैं और वोटों का गुणा-भाग भी हो चुका है। इंडिया अलायंस इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। यही कारण है कि इस बार कई सीटों के अदला-बदली के अलावा गठबंधन दलों के नेताओं की हुई बैठक में JMM से संभावित उम्मीदवारों के नाम चर्चा में आई है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की घोषणा की। उन्हांने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.
JMM के संभावित उम्मीदवारों की सूची
1.राजमहल- एमटी राजा
2.बोरियो- हेमलाल मुर्मू
3.बरहेट- हेमंत सोरेन
4.लिट्टीपाड़ा- दिनेश विलियम मरांडी
5.महेशपुर- स्टीफन मरांडी या उनकी बेटी
6.शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन
7.नाला- रविंद्रनाथ महतो
8.दुमका- बसंत सोरेन
9.जामा- लुईस मरांडी
10.मधुपुर- हफिजुल हसन
11. सारठ- चुन्ना सिंह
12. गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन
13. गिरिडीह- सुदिव्य सोनू
14. डुमरी- बेबी देवी
15. गोमिया- योगेंद्र महतो
16. चंदनक्यारी- उमाकांत रजक
17. टुंडी – मथुरा महतो
18. बहरागोड़ा- समीर मोहंती या अन्य
19. घाटशिला- रामदास सोरेन
20. पोटका- संजीब सरदार
21. जुगसलाई- मंगल कालिंदी
22. सरायकेला- गणेश महली या बास्को बेसरा
23. चाईबासा- दीपक बिरुआ
24. मनोहरपुर- जगत मांझी
25. मंझगांव- नीरल पुर्ति
26. चक्रधरपुर- सुखराम उरांव
27. खरसावां- दशरथ गगराई
28. तमाड़- विकास मुंडा
29. तोरपा- सुदीप गुड़िया
30. खूंटी- अमरनाथ मुंडा (संभावित)
31. रांची- महुआ माजी
32. सिसई- जिग्गा सुशरन होरो
33. गुमला-भूषण तिर्की
34. विशुनपुर- चमरा लिंडा
35. लातेहार- बैजनाथ राम
36. गढ़वा- मिथिलेश ठाकुर
37. जमुआ- केदार हाजरा
38. भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
39. सिमरिया- मनोज चंद्रा
40. सिल्ली- अमित महतो
41. ईचागढ़- सविता महतो या उनकी बेटी स्नेहा महतो