West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के थाना क्षेत्र के आराहासा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव के ही 26 वर्षीय देवेंद्र कोड़ाह के रूप में हुई है. उसका शव गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में एक

Facebook
X
WhatsApp
West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के थाना क्षेत्र के आराहासा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव के ही 26 वर्षीय देवेंद्र कोड़ाह के रूप में हुई है. उसका शव गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला. युवक के शरीर पर शर्ट नहीं थी. फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

रविवार शाम दोस्तों के साथ खेल रहा था ताश
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम देवेंद्र गांव में कुछ साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था. इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. फोन पर बात करते हुए वह अचानक वहां से चला गया. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

सुबह स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने देखा शव
सोमवार सुबह ग्रामीण जब उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे, तो परिसर में देवेंद्र का शव देखा. इसकी जानकारी मिलते ही गांव में चर्चा फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत गोइलकेरा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आत्महत्या या हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि देवेंद्र ने आत्महत्या की या उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

TAGS
digitalwithsandip.com