Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख Jamshedpur News: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से एक और बच्चे की मौत, 7 दिनों से वेंटिलेटर पर था मासूम

Viral Video Clarified: एमजीएम थाना प्रभारी का वीडियो वायरल‚ सोशल मीडिया पर किया गया दुष्प्रचार

Viral Video Clarified: जमशेदपुर के एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें यह दावा किया गया कि थाना प्रभारी स्टेज के सामने बैठकर एक डांसर का डांस देख रहे हैं और बाद में स्टेज पर जाकर उसे पैसे

Facebook
X
WhatsApp
Viral Video Clarified: एमजीएम थाना प्रभारी का वीडियो वायरल‚ सोशल मीडिया पर किया गया दुष्प्रचार

Viral Video Clarified: जमशेदपुर के एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें यह दावा किया गया कि थाना प्रभारी स्टेज के सामने बैठकर एक डांसर का डांस देख रहे हैं और बाद में स्टेज पर जाकर उसे पैसे दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां की जाने लगीं।

जब वायरल वीडियो की तफ्तीश की गई तो दावा पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में पता चला कि यह वीडियो किसी स्टेज डांस कार्यक्रम का नहीं, बल्कि विगत दुर्गा पूजा 2025 के दौरान हिल व्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक भजन संध्या का है। वीडियो में एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार भजन गायिका के बेहतर गायन से प्रसन्न होकर उन्हें बक्शिश देते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया गया कि इसी वीडियो की चुनिंदा क्लिपिंग को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर डांसर को पैसे देने के नाम पर प्रसारित किया गया, जिससे एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही हिल व्यू कॉलोनी दुर्गा पूजा कमिटी ने कड़ा रोष जताया है। पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्याम सिंह ने कहा कि जिस तरह एक अच्छे पुलिस अफसर को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, वह पूरी तरह गलत और निंदनीय है।

पूजा कमिटी ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो के जरिए दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। साथ ही प्रशासन से इस मामले में उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई की मांग की जाएगी। कमिटी का कहना है कि इस तरह के भ्रामक प्रचार से न सिर्फ व्यक्ति विशेष, बल्कि सामाजिक माहौल भी प्रभावित होता है।

TAGS
digitalwithsandip.com