UCIL Workers Strike: मृतक श्याम सोरेन के परिवार को नौकरी देने की मांग पर ठेका मजदूर डटे‚ प्रबंधन पर दबाव

UCIL Workers Strike: जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित यूसिल (UCIL) में ठेका मजदूर बुधवार अहले सुबह से हड़ताल पर उतर आए हैं। यह हड़ताल मृतक श्रमिक श्याम सोरेन के आश्रितों को नौकरी देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर शुरू की गई है। आंदोलन का प्रभाव इतना व्यापक है कि सुबह

Facebook
X
WhatsApp

UCIL Workers Strike: जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित यूसिल (UCIL) में ठेका मजदूर बुधवार अहले सुबह से हड़ताल पर उतर आए हैं। यह हड़ताल मृतक श्रमिक श्याम सोरेन के आश्रितों को नौकरी देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर शुरू की गई है। आंदोलन का प्रभाव इतना व्यापक है कि सुबह से ही यूसिल का संपूर्ण उत्पादन ठप हो गया और सामान्य संचालन रुक गया।

झामुमो जिला प्रमुख संयोजक बाघराय मार्डी की अगुवाई में बड़ी संख्या में ठेका मजदूर यूसिल अस्पताल, जादूगोड़ा के सामने मुख्य सड़क पर कुर्सियाँ डालकर बैठ गए, जिससे पूरे क्षेत्र में आवागमन रुक गया। सड़क पर जाम लगने के कारण न सिर्फ ठेका मजदूर बल्कि स्थायी कर्मचारी भी प्लांट नहीं पहुंच सके। इससे यूनिट के अंदर कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया।

जादूगोड़ा माइन गेट के पास सैकड़ों की संख्या में मजदूर जुटे हुए हैं और यूसिल प्रबंधन की पहल का इंतजार कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि जब तक प्रबंधन वार्ता की स्पष्ट घोषणा नहीं करेगा, जाम नहीं हटेगा और हड़ताल जारी रहेगी। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मृतक श्याम सोरेन के परिवार को रोजगार देने की मांग लंबे समय से लंबित है, जिस पर अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हड़ताल की वजह से यूसिल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मजदूरों का दावा है कि प्रबंधन को कई बार मांगें सौंपी गईं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। वहीं स्थानीय नेतृत्व का कहना है कि जब तक सभी आठ मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, आंदोलन वापस नहीं होगा।स्थिति पर स्थानीय प्रशासन भी नजर बनाए हुए है और जाम हटाने के लिए वार्ता की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com