Tribal Rights Protest: टाटा लीज नवीनीकरण का विरोध‚ आदिवासी मोर्चा सड़क पर

Tribal Rights Protest: जमशेदपुर में टाटा लीज नवीनीकरण के मुद्दे पर आदिवासी हितों की अनदेखी और राज्य में पेसा कानून लागू न किए जाने के विरोध में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन झारखंड अस्मिता बचाओ मोर्चा के बैनर तले जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी

Facebook
X
WhatsApp

Tribal Rights Protest: जमशेदपुर में टाटा लीज नवीनीकरण के मुद्दे पर आदिवासी हितों की अनदेखी और राज्य में पेसा कानून लागू न किए जाने के विरोध में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन झारखंड अस्मिता बचाओ मोर्चा के बैनर तले जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता जुटे।

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के सदस्यों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्य की नीतियों पर तीखा हमला बोला। इस दौरान आदिवासी विधायक और मंत्रियों को भी निशाने पर लिया गया और उन पर आदिवासी समाज की भावनाओं के साथ विश्वासघात करने के आरोप लगाए गए।

मोर्चा का आरोप है कि जिन उद्देश्यों के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था, वर्तमान सरकार साजिश के तहत उन लक्ष्यों को पूरा नहीं होने देना चाहती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक चंद पूंजीपतियों के दबाव में आकर आदिवासी अस्मिता का सौदा कर रहे हैं और जल, जंगल व जमीन को निजी हाथों में सौंपने का रास्ता साफ किया जा रहा है।

झारखंड अस्मिता बचाओ मोर्चा ने राज्य में अब तक पेसा कानून लागू नहीं किए जाने को सरकार की बड़ी विफलता बताया। मोर्चा का कहना है कि पेसा कानून आदिवासी स्वशासन और अधिकारों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है, लेकिन इसके लागू न होने के कारण आज भी आदिवासी अपने मूल अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार टाटा लीज नवीनीकरण में आदिवासियों के साथ सम्मानजनक समझौता नहीं करती और उनके मान-सम्मान की रक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तो आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से मोर्चा ने सरकार को अंतिम चेतावनी देने का दावा किया।

TAGS
digitalwithsandip.com