Teen Suicide Jamshedpur: परसुडीह में दर्दनाक घटना‚ 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

Teen Suicide Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा कुर्मी टोला में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय छात्र अंकित लोहार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अंकित स्थानीय श्यामा प्रसाद स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। घटना की सूचना से पूरे

Facebook
X
WhatsApp
Teen Suicide Jamshedpur: परसुडीह में दर्दनाक घटना‚ 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

Teen Suicide Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा कुर्मी टोला में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 14 वर्षीय छात्र अंकित लोहार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अंकित स्थानीय श्यामा प्रसाद स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। घटना की सूचना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना के समय घर में केवल अंकित की 7 वर्षीय छोटी बहन मौजूद थी, जबकि उसकी मां मोना लोहार रोज़ की तरह सुबह काम पर गई हुई थीं। बताया जाता है कि जब छोटी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो अंकित फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर बच्ची घबरा गई और तुरंत शोर मचाया, साथ ही आसपास के लोगों को सूचना दी और मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पास में रहने वाले रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में अंकित को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद जब मां मोना लोहार अस्पताल पहुंचीं और बेटे को मृत अवस्था में देखा, तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मौजूद लोग उन्हें संभालते नजर आए।

घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। एसआई ज्ञान भूषण तिग्गा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है, हालांकि फिलहाल किसी ठोस वजह की जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

बताया गया है कि अंकित के पिता का निधन पूर्व में ही हो चुका था। परिवार में अब केवल मां, अंकित और उसकी छोटी बहन ही थे। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पड़ोसी और परिचित शोक में डूबे हुए हैं और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर एक नाबालिग छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com