Seraikela Youth Festival: जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन‚ टाउन हॉल में कार्यक्रम

Seraikela Youth Festival: नेहरू युवा केंद्र एवं युवा खेल मंत्रालय के तत्वावधान में शुक्रवार को सरायकेला नगर पंचायत स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं और बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की

Facebook
X
WhatsApp

Seraikela Youth Festival: नेहरू युवा केंद्र एवं युवा खेल मंत्रालय के तत्वावधान में शुक्रवार को सरायकेला नगर पंचायत स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं और बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा।

युवा उत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिले के अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने किया। उनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र महतो, खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने कहा कि यह युवा उत्सव विशेष रूप से युवाओं और बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को उभारने तथा उन्हें वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत का सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी।

एडीसी जयवर्धन कुमार ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, जिसे निखारने के लिए सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि पंचप्रण के परम लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत को 2047 तक सर्वांगीण विकास के पथ पर ले जाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।

उन्होंने एकता, एकजुटता और नागरिक कर्तव्य को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। साथ ही कहा कि युवा शक्ति एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में सक्षम है। व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास पर जोर देते हुए उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

एडीसी ने शिक्षकों और अभिभावकों से सभी क्षेत्रों में बच्चों को समान अवसर और प्रोत्साहन देने की बात कही। उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

TAGS
digitalwithsandip.com