Seraikela Crime: सरायकेला में चोरी करते पकड़ा गया युवक‚ सोसायटी वासियों ने की जमकर पिटाई

Seraikela Crime: सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान फैजान

Facebook
X
WhatsApp

Seraikela Crime: सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान फैजान अख्तर, निवासी डांगरडिह, छोटू खटाल के पास, के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना सरफुद्दीन मस्जिद के पास रहने वाले मकसूद आलम के घर की है। सुबह जब मकसूद आलम घर का सामान लेने के लिए TOP चौक गए हुए थे, उसी दौरान दो युवक चाकू के बल पर घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को धमकाया और अलमारी में रखे सोने के जेवरात लेकर भागने लगे।

चोरी की खबर फैलते ही आसपास के सोसायटी वासी एकजुट हो गए और एक चोर को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उससे पूछताछ की, जिसके दौरान उसने बताया कि चोरी किया गया कुछ सामान उसने पास की झाड़ियों में फेंक दिया था। ग्रामीणों की मदद से तलाशी की गई तो वहां से एक सोने की बाली बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि बाकी सामान उसके साथी पिंटा के पास है, जो गैस गोदाम के पास किराए के मकान में रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और रात में गश्त की कमी से अपराधियों का हौसला बढ़ा है। लोगों ने मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

TAGS
digitalwithsandip.com