Sakchi Encroachment Drive: गोलचक्कर से आम बागान तक हड़कंप‚ फुटपाथ और वाहन कब्जे से मुक्त कराए गए

Sakchi Encroachment Drive: जमशेदपुर में साकची क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान साकची गोलचक्कर से आम बगान चौक तक संचालित किया गया, जहां सड़क किनारे वर्षों से जमा हो रहे ठेला, खोमचा, फुटपाथी

Facebook
X
WhatsApp

Sakchi Encroachment Drive: जमशेदपुर में साकची क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान साकची गोलचक्कर से आम बगान चौक तक संचालित किया गया, जहां सड़क किनारे वर्षों से जमा हो रहे ठेला, खोमचा, फुटपाथी दुकान, अवैध पार्किंग और बाहरी कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई दुकानें व वाहन मालिक जल्दबाजी में सामान हटाने लगे।

जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने सड़क किनारे लगे अनेक ठेला-खोमचा और अवैध रूप से फैले सामान को हटाकर मार्ग को साफ कराने का कार्य किया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो चुकी थीं और जाम की स्थिति बनी रहती थी।

अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों को सड़क के किनारे से हटाने के लिए बार-बार अनुरोध किए गए। लेकिन कई चालक चेतावनी के बाद भी वाहन नहीं हटाते दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई वाहनों की हवा निकालनी शुरू कर दी। इसी तरह, अनलॉक खड़ी बाइकों की भी हवा खोली गई ताकि दोबारा अवैध पार्किंग न हो सके।

अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान हटाए गए कई ठेला और खोमचा अभियान समाप्त होते ही फिर से सड़क पर सजने लगे। ऐसे में टीम ने पुनः उन्हें हटाया और स्पष्ट हिदायत दी कि दोबारा सड़क पर कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और साकची को जाममुक्त बनाने के लिए नियमित निगरानी रखी जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com