Road Safety Drive: राजनगर में अनोखी पहल‚ चालान नहीं जागरूकता पर जोर

Road Safety Drive: देशभर में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राजनगर में मंगलवार को एक विशेष और अनोखा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने किया, जिसमें परिवहन विभाग

Facebook
X
WhatsApp

Road Safety Drive: देशभर में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राजनगर में मंगलवार को एक विशेष और अनोखा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने किया, जिसमें परिवहन विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने बिना हेलमेट पहने और ट्रिपल राइडिंग कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोका। हालांकि आमतौर पर ऐसे मामलों में चालान की कार्रवाई की जाती है, लेकिन इस बार अभियान की खास बात यह रही कि किसी भी चालक से जुर्माना नहीं वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने वाहन चालकों को गांधीगिरी के माध्यम से यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम लोगों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि उनकी जान बचाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी लाई जा सकती है।

अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर विशेष रूप से जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना और बिना सुरक्षा साधनों के ड्राइविंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की गई।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि पूरे जनवरी माह में इसी तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना है।

TAGS
digitalwithsandip.com