RJD candidate arrest: झारखंड के गढ़वा पुलिस ने किया आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार‚ 21 साल पुराने मामले में कार्रवाई

RJD candidate arrest: बिहार विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई। झारखंड की गढ़वा पुलिस ने बिहार के रोहतास पुलिस की सहायता से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया। सत्येंद्र शाह सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन

Facebook
X
WhatsApp

RJD candidate arrest: बिहार विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई। झारखंड की गढ़वा पुलिस ने बिहार के रोहतास पुलिस की सहायता से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार कर लिया। सत्येंद्र शाह सासाराम अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही उन्हें हिरासत में लेकर गढ़वा पुलिस को सौंप दिया गया।

गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि सत्येंद्र शाह के खिलाफ वर्ष 2004 में कांड संख्या 320/2004 के तहत डकैती के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला लंबे समय से लंबित था और आरोपी के खिलाफ लाल वारंट जारी था। सोमवार देर रात गढ़वा पुलिस ने शाह को कोर्ट में प्रस्तुत किया।

सत्येंद्र शाह की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही नामांकन स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ देर तक लोग सकते में रहे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी तरह रोहतास और गढ़वा पुलिस के समन्वय से की गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया है।

इधर, झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। झामुमो ने बिहार चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर राजद पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी से महागठबंधन के भीतर नई राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com