Presidential Visit Preparations: राष्ट्रपति के दौरे से पहले प्रशासन मुस्तैद‚ जमशेदपुर सजा

Presidential Visit Preparations: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शहर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग

Facebook
X
WhatsApp

Presidential Visit Preparations: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शहर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं।

राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर जमशेदपुर को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास विशेष सजावट की गई है, ताकि शहर की एक सकारात्मक और सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत की जा सके। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जमशेदपुर नगर निगम द्वारा शहर की दीवारों पर आदिवासी संस्कृति और सोराई पेंटिंग को उकेरा गया है। इन चित्रों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया है। राष्ट्रपति जहां-जहां से गुजरेंगी, वहां तक दीवारों पर झारखंड की संस्कृति और स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी थीम आधारित पेंटिंग देखने को मिलेगी।

अपने जमशेदपुर दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

जमशेदपुर नगर निगम के अपर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और सांस्कृतिक रूप से आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर पूरे झारखंड की संस्कृति और स्वच्छता के संदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का है।

TAGS
digitalwithsandip.com