President Visit Prep: राष्ट्रपति दौरे की तैयारी‚ सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

President Visit Prep: जमशेदपुर में 29 दिसंबर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति के आगमन को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस एवं जिला प्रशासन संयुक्त रूप

Facebook
X
WhatsApp

President Visit Prep: जमशेदपुर में 29 दिसंबर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति के आगमन को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस एवं जिला प्रशासन संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित विजिटिंग रूट को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। इस दौरान रूट के आसपास स्थित सभी हाई-राइज इमारतों की पहचान कर वहां रहने वाले लोगों का सुरक्षा सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे।

जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पूरे रूट का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है और एंटी-सबोटाज चेक, एक्सेस कंट्रोल जैसे सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके लिए स्पेशल ब्रांच, पुलिस मुख्यालय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस बल और पदाधिकारियों की मांग भी पुलिस मुख्यालय से की गई है।

एसएसपी ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के साथ फील्ड विजिट, स्पॉट निरीक्षण और समीक्षा बैठकों का दौर पूरा किया जा चुका है। एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ विशेष समन्वय स्थापित किया गया है। वहीं, राष्ट्रपति का एक कार्यक्रम सरायकेला में भी प्रस्तावित है, जिसका रूट जमशेदपुर होकर जाएगा। इस मार्ग का भी भौतिक सत्यापन कर लिया गया है और सरायकेला जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है।

एसएसपी पीयूष पांडेय ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रैफिक को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि सुरक्षा की आवश्यकता के अनुसार सीमित समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खतरे का आकलन लगातार किया जा रहा है, ताकि राष्ट्रपति का जमशेदपुर भ्रमण पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

TAGS
digitalwithsandip.com