Pardih NewYear Bhog: 35 वर्षों से जारी परंपरा‚ पहली जनवरी को होता है भव्य भंडारा

Pardih NewYear Bhog: नए साल के अवसर पर जमशेदपुर के टाटा–रांची नेशनल हाईवे संख्या 33 पर स्थित पारधीह के प्राचीन काली मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर

Facebook
X
WhatsApp

Pardih NewYear Bhog: नए साल के अवसर पर जमशेदपुर के टाटा–रांची नेशनल हाईवे संख्या 33 पर स्थित पारधीह के प्राचीन काली मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर मंदिर परिसर और आसपास भक्तिमय माहौल बन गया है।

मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने बताया कि बीते 35 वर्षों से हर वर्ष एक जनवरी को यहां विशेष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे में सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोग भाग लेते हैं। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें देशभर से साधु-संत और संत समाज के लोग भी शामिल होते हैं, जिनके लिए विशेष व्यवस्था की जाती है।

महंत ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत हर साल 31 दिसंबर को विशेष अनुष्ठान के साथ होती है, जबकि इसकी पूर्णाहुति एक जनवरी को संपन्न कराई जाती है। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

महंत विद्यानंद सरस्वती ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस अनुष्ठान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि नए साल की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि एक जनवरी को मदिरा का सेवन न करें और ईश्वर भक्ति में शामिल होकर नववर्ष का स्वागत करें।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि सभी भक्त शांतिपूर्ण और श्रद्धा के साथ अनुष्ठान में भाग ले सकें।

TAGS
digitalwithsandip.com