Netaji Subhash medical College: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे लोकार्पण‚ कोल्हान क्षेत्र में उत्साह का माहौल

Netaji Subhash Medical College: आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उद्घाटन को लेकर पूरे कोल्हान क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसे जिले की एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। नव वर्ष के शुरुआती दिनों में मिलने वाली यह

Facebook
X
WhatsApp

Netaji Subhash Medical College: आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उद्घाटन को लेकर पूरे कोल्हान क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसे जिले की एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। नव वर्ष के शुरुआती दिनों में मिलने वाली यह सौगात स्थानीय लोगों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं मानी जा रही है।

झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 9 जनवरी को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का विधिवत उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन से जुड़े लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। उद्घाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षा थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

मुख्यमंत्री के आगमन और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सांसद प्रतिनिधि काली पदों सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह, जिले की लोकप्रिय सांसद जोबा माझी सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के लिए गर्व का क्षण होगा।

काली पदों सोरेन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से क्षेत्र के आम लोगों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बाहर बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है कि झारखंड के प्रत्येक जिले में सुदृढ़ और आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित हो। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन उसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो आने वाले समय में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और भरोसा देगा।

TAGS
digitalwithsandip.com