Nalanda News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को धमकी भरा ईमेल मिला‚ राजगीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Nalanda News: राजगीर के पंच-पहाड़ियों के बीच स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें फैक्ट्री को ताकतवर बम से उड़ाने की बात कही गई है। ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी DMK का भी जिक्र किया गया है। धमकी मिलने

Facebook
X
WhatsApp

Nalanda News: राजगीर के पंच-पहाड़ियों के बीच स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें फैक्ट्री को ताकतवर बम से उड़ाने की बात कही गई है। ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी DMK का भी जिक्र किया गया है। धमकी मिलने के बाद फैक्ट्री परिसर से लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं।

राजगीर एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने पुष्टि की कि यह ईमेल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सरकारी ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ।ईमेल में स्पष्ट तौर पर फैक्ट्री को “ताकतवर बम से उड़ाने” की धमकी दी गई है। साथ ही कुछ संवेदनशील टिप्पणियाँ भी दर्ज हैं, जिनकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

धमकी भरा ईमेल मिलते ही फैक्ट्री परिसर के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फैक्ट्री में संयुक्त बैठक की, जिसमें सुरक्षा प्रोटोकॉल, संभावित खतरे और सर्च ऑपरेशन को लेकर कई निर्णय लिए गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है।जांच टीम ईमेल भेजने वाले के आईपी ऐड्रेस और लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में इसे दहशत फैलाने और अफवाह पैदा करने की आशंका माना जा रहा है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियाँ इसे हल्के में नहीं ले रही हैं।

अधिकारियों का मानना है कि हाल के समय में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।धमकी भरे ईमेल में किए गए संवेदनशील उल्लेखों के बाद हर एजेंसी उच्च सतर्कता मोड पर है।घटना की पूरी सच्चाई साइबर जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com