Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Murder Case Solved: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई‚ दीपक विहार हत्याकांड का खुलासा

Murder Case Solved: जमशेदपुर। शहर में बीते 20-21 अक्टूबर की मध्यरात्रि में हुए दीपक विहार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए

Facebook
X
WhatsApp

Murder Case Solved: जमशेदपुर। शहर में बीते 20-21 अक्टूबर की मध्यरात्रि में हुए दीपक विहार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए हेड क्वार्टर-1 डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि अपराधियों ने दीपक विहार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में लगी हुई थी।

डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले प्रेम यादव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो और आरोपी — रौशन कुमार और अंगद मुखी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, एक लोहे का रिवॉल्वर, एक मैगजीन और जीवित कारतूस जब्त किए हैं।

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com