Mobile Snatching Foiled: महिला से मोबाइल छीनकर भागा युवक‚ लोगों ने मौके पर दबोचा

Mobile Snatching Foiled: आदित्यपुर के चूना भट्ठा के पास एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया । महिला जमशेदपुर से टेंपो में आदित्यपुर रोड नंबर 21 अपने घर की ओर आ रही थी। जब टेंपो घर के पास रुकी,

Facebook
X
WhatsApp
Mobile Snatching Foiled: महिला से मोबाइल छीनकर भागा युवक‚ लोगों ने मौके पर दबोचा

Mobile Snatching Foiled: आदित्यपुर के चूना भट्ठा के पास एक महिला से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया ।

महिला जमशेदपुर से टेंपो में आदित्यपुर रोड नंबर 21 अपने घर की ओर आ रही थी। जब टेंपो घर के पास रुकी, तो युवक ने महिला का मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर एक डिलीवरी बॉय और स्थानीय लोगों ने युवक का पीछा कर पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई की और उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com