Mangsir Navami Fest: जुगसलाई में श्रद्धा और उल्लास‚ रानी सती सत संग समिति ने मनाया 26वां मंगसीर नवमी महोत्सव

Mangsir Navami Fest: जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में रानी सती सत संग समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य रूप से 26वां मंगसीर नवमी महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव की शुरुआत पहले दिन कलश यात्रा के साथ हुई।बाजे-गाजे और भक्ति संगीत के बीच महिलाओं ने रानी सती दादी की प्रतिमा

Facebook
X
WhatsApp
Mangsir Navami Fest: जुगसलाई में श्रद्धा और उल्लास‚ रानी सती सत संग समिति ने मनाया 26वां मंगसीर नवमी महोत्सव

Mangsir Navami Fest: जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में रानी सती सत संग समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य रूप से 26वां मंगसीर नवमी महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव की शुरुआत पहले दिन कलश यात्रा के साथ हुई।बाजे-गाजे और भक्ति संगीत के बीच महिलाओं ने रानी सती दादी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा में भाग लिया और पूरे जुगसलाई क्षेत्र का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालु झूमते-गाते हुए दादी रानी सती के भजन गा रहे थे, जिससे पूरे माहौल में भक्ति और आनंद की लहर फैल गई।

कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक पोशाकों में सज-धज कर निकलीं। मार्ग में भक्तों ने फूलों की वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में ‘जय दादी रानी सती’ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करता है।

समिति के अध्यक्ष अनिल रिंगसिया ने जानकारी दी कि उत्सव के दूसरे दिन मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय महिला श्रद्धालुओं के साथ बाहरी कलाकार और भजन मंडलियां भी हिस्सा लेंगी।उन्होंने बताया कि शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्तजन रानी सती दादी की आराधना करते हुए भक्ति गीतों का आनंद लेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

अनिल रिंगसिया ने कहा कि रानी सती दादी के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और हर वर्ष की तरह इस बार भी यह पर्व पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा, “भक्ति और संस्कृति का यह पर्व समाज को जोड़ता है और नई पीढ़ी में हमारी परंपरा के प्रति सम्मान जगाता है।”

TAGS
digitalwithsandip.com