Mango Water Issue: दीपावली की तैयारियों के बीच मानगो में जल संकट‚ लोगों में रोष

Mango Water Issue: एक ओर देशभर में दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो इलाके में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। लगातार कई दिनों से क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का

Facebook
X
WhatsApp

Mango Water Issue: एक ओर देशभर में दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो इलाके में लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। लगातार कई दिनों से क्षेत्र में अनियमित जलापूर्ति के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मानगो के कई मोहल्लों में नल सूखे पड़े हैं और टैंकर से पानी की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं हो रही है। दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के समय में पानी की कमी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जलापूर्ति की शिकायत मिलते ही विधायक सरयू राय ने तत्परता दिखाते हुए पीएचईडी विभाग के कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूरी स्थिति की जानकारी ली और पूछा कि नियमित जलापूर्ति क्यों नहीं की जा रही है।

सरयू राय ने कहा कि “ऐसा प्रतीत होता है कि किसी साजिश के तहत कुछ विशेष समुदायों को निर्बाध जलापूर्ति की जा रही है, जबकि हिंदू समाज के लोग पर्व-त्योहारों पर भी पानी की कमी से परेशान हैं।” उन्होंने इस स्थिति को अस्वीकार्य बताया और विभाग को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विधायक ने अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने फोन पर भी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह विभागीय कार्रवाई की मांग करेंगे।

मानगो के नागरिकों ने कहा कि दीपावली के समय पानी की किल्लत ने त्योहार की खुशियों पर असर डाला है। लोगों ने विधायक के हस्तक्षेप का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com