Mango Fire: आजादनगर के अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर आग लगी‚ सुबह होते ही लोगों में हड़कंप मचा

Mango Fire: जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब रोड नंबर 17 स्थित भाग्य अहमद हॉल के ठीक सामने बने Al Ansari Apartment की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही अपार्टमेंट के सभी लोग तुरंत बाहर

Facebook
X
WhatsApp

Mango Fire: जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब रोड नंबर 17 स्थित भाग्य अहमद हॉल के ठीक सामने बने Al Ansari Apartment की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही अपार्टमेंट के सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जिस फ्लैट में आग लगी, वह आरिफ अंसारी का घर बताया गया है। हादसे के वक्त घर में केवल एक महिला और उसके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। महिला के अनुसार बच्चे माचिस से खेल रहे थे, इसी दौरान कपड़ों में आग लगी और कुछ ही क्षणों में पूरा बेडरूम आग की चपेट में आ गया। धुआं फैलते ही घर के बाहर मदद की पुकार सुनाई दी।

घटना होते ही अपार्टमेंट के लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया, लेकिन टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच काशिफ नामक युवक और उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पानी की बाल्टियाँ भरकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही काफी हद तक नियंत्रित हो गई, जिससे अपार्टमेंट के सभी लोगों की जान बच गई।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद टीम ने शेष उठती लपटों को नियंत्रित किया और जल चुकी वस्तुओं को हटाकर सुरक्षा सुनिश्चित की। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग लगने की वजह की जानकारी जुटाई।

TAGS
digitalwithsandip.com