Maiyya Samman Yojana: लातेहार में मंईया सम्मान योजना की अगली किस्त जल्द‚ पिछले माह लाखों महिलाओं को मिला भुगतान

Maiyya Samman Yojana: लातेहार जिले में मंईया सम्मान योजना के तहत बीते महीने लगभग 1 लाख 29 हजार 516 महिलाओं को 14वीं किस्त की राशि का भुगतान किया गया था। नवंबर माह की 15वीं किस्त अगले सप्ताह जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं

Facebook
X
WhatsApp

Maiyya Samman Yojana: लातेहार जिले में मंईया सम्मान योजना के तहत बीते महीने लगभग 1 लाख 29 हजार 516 महिलाओं को 14वीं किस्त की राशि का भुगतान किया गया था। नवंबर माह की 15वीं किस्त अगले सप्ताह जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को फिर से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर की 14वीं किस्त में कुल 32 करोड़ 37 लाख 90 हजार रुपये लाभुकों के खातों में भेजे गए थे। इस बार लाभुकों की संख्या में थोड़ा बढ़ाव या कमी देखने को मिल सकता है क्योंकि कुछ महिलाओं के कागजात अभी भी अधूरे हैं। प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है और जिन महिलाओं के दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, उनका नाम सूची से हटाया जा सकता है।

जिले में कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके खातों में मंईया सम्मान की राशि नहीं पहुंच पा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण Aadhaar Seeding का पूरा न होना है। राज्य सरकार ने इसी वर्ष मार्च में स्पष्ट आदेश दिया था कि जिन लाभुकों के आधार उनके बैंक खातों से लिंक नहीं हैं, उन्हें भुगतान जारी नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा कुछ महिलाओं के कागजात में त्रुटियां पाई गई हैं, जिसके कारण वे योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पा रही हैं। प्रशासन ने अपील की है कि जिन लाभुकों के आधार, बैंक विवरण या अन्य दस्तावेज अधूरे हैं, वे तुरंत अपने बैंक या संबंधित कार्यालय जाकर संशोधन कराएं, ताकि उन्हें आने वाली किश्त का लाभ मिल सके।

योजना से जुड़े अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि 15वीं किस्त का भुगतान अगले सप्ताह “खटाखट” लाभुकों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। महिलाओं से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने बैंक खातों की नियमित रूप से जांच करती रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत बैंक या पंचायत स्तर के कर्मियों से संपर्क करें।

TAGS
digitalwithsandip.com