Kidzee Kadma Opening: कदमा में किडजी प्ले स्कूल का नया आउटलेट‚ शैक्षणिक विस्तार

Kidzee Kadma Opening: जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए किडजी प्ले स्कूल के नए आउटलेट की शुरुआत की गई। कदमा के बैंक कॉलोनी स्थित इस नए प्ले स्कूल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता

Facebook
X
WhatsApp

Kidzee Kadma Opening: जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल करते हुए किडजी प्ले स्कूल के नए आउटलेट की शुरुआत की गई। कदमा के बैंक कॉलोनी स्थित इस नए प्ले स्कूल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े लोगों और अभिभावकों में खास उत्साह देखने को मिला।

नए आउटलेट की शुरुआत से पहले विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के कई सदस्य मौजूद रहे। पूजा के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर प्ले स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्ले स्कूल की संचालिका परमजीत कौर ने बताया कि किडजी प्ले स्कूल में छोटे बच्चों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों के मनोरंजन और सीखने के लिए कई प्रकार के आकर्षक और सुरक्षित खिलौने उपलब्ध हैं।

परमजीत कौर ने आगे बताया कि प्ले स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे बिना दबाव के सीख सकें और उनका आत्मविश्वास भी विकसित हो। उनका कहना था कि प्रारंभिक उम्र में सही माहौल और सकारात्मक शिक्षा बच्चों की नींव को मजबूत बनाती है।

TAGS
digitalwithsandip.com