JMM Protest Jamshedpur: केंद्र सरकार के बिल के विरोध में धरना‚ झामुमो का प्रदर्शन

JMM Protest Jamshedpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर जिला कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G बिल के विरोध में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में झामुमो

Facebook
X
WhatsApp

JMM Protest Jamshedpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर जिला कमेटी की ओर से समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना केंद्र सरकार द्वारा लाए गए VB-G RAM G बिल के विरोध में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि नए कानून के जरिए मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है।

कुणाल षाडंगी ने आरोप लगाया कि इस कानून के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाते हुए ऐसे कानून ला रही है, जो सीधे तौर पर गरीबों और श्रमिकों को नुकसान पहुंचाते हैं।

पूर्व विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता, तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि झामुमो अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ चुप बैठने वाली नहीं है।

धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों पर जबरन गलत कानून थोप रही है। झामुमो कार्यकर्ता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को टूटने नहीं देंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के विकास को हर हाल में आगे बढ़ाया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com