Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Jharkhand Silver Jubilee: राज्य स्थापना के 25वें वर्ष पर रन फॉर झारखंड का शुभारंभ हुआ‚ मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

Jharkhand Silver Jubilee: झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “रन फॉर झारखंड” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक कल्पना सोरेन और हजारों प्रतिभागियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाते

Facebook
X
WhatsApp

Jharkhand Silver Jubilee: झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “रन फॉर झारखंड” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक कल्पना सोरेन और हजारों प्रतिभागियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाते हुए रजत जयंती समारोहों की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर राज्यभर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती से जुड़े आयोजनों की श्रृंखला का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस पर झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह अवसर हमारे सामूहिक संघर्ष, बलिदान और सपनों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड का यह 25वां वर्ष संकल्प, गौरव और विकास का प्रतीक है। “रन फॉर झारखंड” के माध्यम से राज्य की एकता, सामूहिक ऊर्जा और विकास की भावना को नई मजबूती देने का संदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने उन सभी वीरों और महान आत्माओं को नमन किया जिनके संघर्ष, कुर्बानी और शहादत की वजह से झारखंड को अलग राज्य का स्वरूप मिला। उन्होंने कहा कि रजत जयंती का यह वर्ष पूरे झारखंड में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाएगा और 15 नवंबर को राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com