Jharkhand New Year Security: नववर्ष से पहले झारखंड अलर्ट‚ राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम

Jharkhand New Year Security: नववर्ष समारोह से पहले जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राजधानी रांची सहित राज्य के सभी प्रमुख शहरों और जिलों में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नववर्ष के स्वागत को

Facebook
X
WhatsApp

Jharkhand New Year Security: नववर्ष समारोह से पहले जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। राजधानी रांची सहित राज्य के सभी प्रमुख शहरों और जिलों में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नववर्ष के स्वागत को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के बांधों, नदियों, जलाशयों, जलप्रपातों, पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों, पार्कों और चिड़ियाघरों में जुटने की संभावना है, जिसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि नए साल के जश्न को देखते हुए शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को होटल, रेस्तरां, पार्कों के साथ-साथ विशेष रूप से बांधों और जलाशयों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने बताया कि कुल 104 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां एक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

एसपी पारस राणा ने स्पष्ट किया कि नववर्ष के दौरान महिलाओं और युवतियों को परेशान करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नववर्ष को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।

वहीं धनबाद में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही से वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग करने, अवैध रूप से भीड़ जुटाने और जुआ खेलने के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे टॉपचांची झील, डीवीसी मैथन, भटिंडा जलप्रपात और बिरसा मुंडा पार्क सहित प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए नववर्ष का जश्न मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन का लक्ष्य है कि राज्यभर में लोग बिना किसी भय के, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में नए साल का स्वागत कर सकें।

TAGS
digitalwithsandip.com