Jharkhand Mukti Morcha: सावित्री बाई फुले किशोरी योजना की सराहना‚ बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

Jharkhand Mukti Morcha: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि झामुमो और स्वर्गीय रामदास सोरेन की लोकप्रियता आज भी जनमानस में गहराई से रची-बसी है। उन्होंने बताया कि सुबह के मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के दौरान भी लोग पूरे जोश और गर्व के साथ स्व.

Facebook
X
WhatsApp

Jharkhand Mukti Morcha: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि झामुमो और स्वर्गीय रामदास सोरेन की लोकप्रियता आज भी जनमानस में गहराई से रची-बसी है। उन्होंने बताया कि सुबह के मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के दौरान भी लोग पूरे जोश और गर्व के साथ स्व. रामदास सोरेन जी के नाम वाले टी-शर्ट पहनकर घूमते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है, जो आम लोगों के दिलों में बस चुका है।

कुणाल षड़ंगी ने बताया कि सुबह-सुबह छोटे-छोटे बच्चों से मिलना और उनके उत्साह को देखना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान और जोश देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि झारखंड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक विकसित राज्य बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से सावित्री बाई फुले किशोरी सम्मान राशि योजना की सराहना की और कहा कि यह योजना झारखंड की बेटियों को अपने सपनों की उड़ान देने का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना से राज्य की किशोरियों में आत्मनिर्भरता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

अपने संदेश के अंत में कुणाल षड़ंगी ने सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा — “सभी स्वस्थ रहें, स्वस्थ झारखंड बने, और विकसित झारखंड बने।” उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति का मूल मंत्र ही जनता की एकता, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार है।

TAGS
digitalwithsandip.com