Jharkhand Civil Judge Exam: झारखंड हाईकोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता को फिलहाल कोई राहत नहीं दी. मामले को अब सिंगल बेंच की अदालत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
अगस्त में रद्द हुई थी परीक्षा
सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा अगस्त महीने में रद्द कर दी गई थी. इस फैसले के खिलाफ आशुतोष श्रीवास्तव और अन्य ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिका में परीक्षा रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई है.
चीफ जस्टिस की बेंच में हुई सुनवाई
सोमवार को इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई. सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और अधिवक्ता कुमार प्रिंस ने पक्ष रखा. अदालत ने मामले को सिंगल बेंच में भेजने का निर्देश दिया है. अब यह मामला सिंगल बेंच के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.


