Jamshedpur News: दीसोम गुरु मेमोरियल कप‚ 10–11 जनवरी को आयोजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आगामी 10 और 11 जनवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी की ओर से दीसोम गुरु सीबू सोरेन मेमोरियल कप–2026 नामक दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट शहर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। यह आयोजन दीसोम गुरु

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आगामी 10 और 11 जनवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी की ओर से दीसोम गुरु सीबू सोरेन मेमोरियल कप–2026 नामक दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट शहर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आयोजित होगा।

यह आयोजन दीसोम गुरु सीबू सोरेन और पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य दोनों नेताओं के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए संगठनात्मक एकता को मजबूत करना बताया गया है।

आयोजन समिति के अनुसार, इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों से कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इन टीमों में केवल झामुमो के कार्यकर्ता और नेता ही शामिल होंगे, जिससे यह प्रतियोगिता पूरी तरह संगठनात्मक स्वरूप की होगी।

झामुमो जिला समिति के सदस्य विक्टर सोरेन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी परिचय और समन्वय बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने में यह टूर्नामेंट अहम भूमिका निभाएगा।

आयोजकों को उम्मीद है कि दो दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट उत्साह और खेल भावना से भरपूर रहेगा तथा झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच एक सकारात्मक संदेश देगा।

TAGS
digitalwithsandip.com