Jamshedpur News: 14 से 20 नवंबर तक चलेगा बाल मेला‚ बच्चों के लिए विविध कार्यक्रमों की तैयारी

Jamshedpur News: स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले बाल मेला की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को भूमिपूजन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम अपराह्न साढ़े तीन बजे गरम नाला स्थित बोधि मैदान, साकची में आयोजित किया गया।

Facebook
X
WhatsApp

भूमिपूजन की रस्म ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय द्वारा की गई। विद्वान पंडित विनोद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। आयोजन स्थल पर पूजन के तुरंत बाद पंडाल और अन्य निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए।

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन समिति के सदस्यों से बाल मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को स्थानीय बच्चों और समुदाय के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बाल मेला संयोजक मनोज सिंह, सुधीर सिंह, मंजू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, सुनील सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, एसपी सिंह, अशोक सिंह चौहान, अर्जुन यादव, हरेराम सिंह, अनिकेत सिंह, विनीत, मार्शल मुर्मू, ममता ठाकुर, अभय सिंह उज्जैन, राकेश पांडेय, सुखदेव सिंह, मनोज सिंह उज्जैन, दीपू सिंह समेत कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने तैयारी कार्यों की समीक्षा की और आयोजन को सफल बनाने की दिशा में जिम्मेदारियां साझा कीं।

TAGS
digitalwithsandip.com