Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Jamshedpur News: स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया‚ ओपीडी में मरीजों की खुद जांच भी की

Jamshedpur News: जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी बुधवार को खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अस्पताल का व्यापक निरीक्षण किया। मंत्री ने ओपीडी में स्वयं मरीजों की जांच की और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान पोटका विधायक

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur News: जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी बुधवार को खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अस्पताल का व्यापक निरीक्षण किया। मंत्री ने ओपीडी में स्वयं मरीजों की जांच की और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार, सिविल सर्जन साहिर पॉल और अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अंसारी ने कई मरीजों की जांच की और उनकी समस्याओं के अनुसार दवा लिखी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि इलाज और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

जमशेदपुर पहुंचने का प्रमुख उद्देश्य सदर अस्पताल परिसर में बने 100 बेड के प्रीफैब्रिकेटेड अस्पताल का उद्घाटन था। उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहद लाभकारी साबित होगी और इलाज की क्षमता को कई गुना बढ़ाएगी।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में सत्ता परिवर्तन से जुड़ी अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी दबाव में नहीं आएंगे और राज्य की महागठबंधन सरकार पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री न झुकेंगे, न रुकेंगे — वे राज्य का विकास लगातार करते रहेंगे।”

डॉ. अंसारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर विपक्ष झारखंड में भ्रम और अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि आदिवासी और ईसाई समुदाय किसी के आगे झुके नहीं हैं और आज भी झारखंड की सरकार मजबूती से खड़ी है।मंत्री ने विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार आने वाले दिनों में और भी प्रभावी तरीके से विकास कार्य करेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com