Jamshedpur News: साकची में अनोखा आयोजन‚ सड़क पर वेब सीरीज़ का प्रदर्शन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस वक्त अलग ही नजारा देखने को मिला, जब सिने तारिका माधुरी दीक्षित की नई वेब सीरीज़ ‘मिसेज देशपांडे’ को खुले आसमान के नीचे निःशुल्क दिखाया गया। यह वेब सीरीज़ शुक्रवार से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है और रिलीज

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: साकची में अनोखा आयोजन‚ सड़क पर वेब सीरीज़ का प्रदर्शन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस वक्त अलग ही नजारा देखने को मिला, जब सिने तारिका माधुरी दीक्षित की नई वेब सीरीज़ ‘मिसेज देशपांडे’ को खुले आसमान के नीचे निःशुल्क दिखाया गया। यह वेब सीरीज़ शुक्रवार से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया।

माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार की पहल पर साकची बाजार के हंडी लाइन क्षेत्र में इस वेब सीरीज़ का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। करीब 8 गुणा 12 साइज की बड़ी टीवी स्क्रीन पर सड़क किनारे सीरीज़ को खुले स्थान पर दिखाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे। शाम 8 बजे से 10 बजे के बीच लगभग 45 मिनट के एपिसोड वाली इस सीरीज़ को दो बार प्रदर्शित किया गया। इस दौरान दर्शकों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया।

पप्पू सरदार ने बताया कि इस तरह खुले स्थान पर माधुरी दीक्षित की नई वेब सीरीज़ का प्रदर्शन पहली बार किया गया है। उनका कहना है कि शहर के लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म की नई पेशकशों से भी रूबरू हों और सिनेमा का आनंद सामूहिक रूप से ले सकें, इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

‘मिसेज देशपांडे’ में माधुरी दीक्षित के साथ प्रियांशु चटर्जी, सिद्धार्थ चांदेकर, कविन दवे, दीक्षा जुनेजा, प्रदीप वेलंकर और निमिशा नायर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीरीज़ के लेखक नागेश कुकुनूर और रोहित बनावलीकर हैं, जबकि निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है। इसके निर्माता एलेहे हिपटूला, मोइज तरवाड़ी और अप्लॉज एंटरटेनमेंट हैं।

सीरीज़ देखने पहुंचे पप्पू सरदार, संदीप, राकेश, राजू, माधव, सुरेंद्र और आनंद सहित अन्य दर्शकों ने बताया कि यह एक अलग तरह की क्राइम-थ्रिलर है, जहां कातिल खुद यह संकेत देता है कि हत्या उसी ने की है। कहानी में लगातार ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं, जिससे दर्शकों को पलक झपकाने तक का मौका नहीं मिलता। अंत तक यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि असली कातिल कौन है और सस्पेंस व मर्डर मिस्ट्री की परतें धीरे-धीरे खुलती जाती हैं।

दर्शकों के अनुसार, सीरीज़ में कमियां निकालना मुश्किल है। हालांकि शुरुआती एक-दो एपिसोड में कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी महसूस होती है और नए किरदारों की एंट्री के कारण जुड़ाव में समय लगता है। कुछ दृश्य ऐसे भी हैं, जहां डॉट कनेक्ट करना आसान नहीं होता, लेकिन इसके बावजूद कुल मिलाकर ‘मिसेज देशपांडे’ एक प्रभावशाली और रोमांचक वेब सीरीज़ के रूप में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ती है।

TAGS
digitalwithsandip.com