Jamshedpur Crime Bust: कदमा थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात की साजिश‚ पुलिस को मिली सफलता

Jamshedpur Crime Bust: जमशेदपुर पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम करते हुए हथियार के साथ लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई 22 जनवरी की रात को वरीय पुलिस अधीक्षक को

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur Crime Bust: जमशेदपुर पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम करते हुए हथियार के साथ लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई 22 जनवरी की रात को वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नंबर–04 की ओर कुछ अपराधी हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी शुरू की। इस दौरान कदमा फार्म एरिया स्थित स्टाफ क्वार्टर के पास 3 से 4 संदिग्ध नजर आए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल भगत उर्फ छोटा लाल और ऋतिक सोय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान राहुल भगत के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया, वहीं ऋतिक सोय के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार समेत चारों आरोपी लूटपाट की योजना बना रहे थे। इससे एक दिन पहले, 21 जनवरी की रात, इसी इलाके में लूट की एक घटना को अंजाम दिया गया था, जिसको लेकर कदमा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा अवैध हथियार रखने और अपराध की साजिश रचने के आरोप में भी अलग से केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही लूट, चोरी और गृहभेदन से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com