Jamshedpur crime: पति की हत्या की साजिश का खुलासा‚ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पकड़ा

Jamshedpur crime: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम 14 नवंबर को जावेद खान और उसकी पत्नी हीना के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ था, जिसके बाद स्थिति

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur crime: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पति की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम 14 नवंबर को जावेद खान और उसकी पत्नी हीना के बीच हुए विवाद से शुरू हुआ था, जिसके बाद स्थिति हिंसक मोड़ लेती चली गई।

14 नवंबर को हुए झगड़े के दौरान हीना ने अपने साथी लेधा को बुलाया और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर पति जावेद खान पर जानलेवा हमला करने की योजना बनाई। इसी क्रम में फायरिंग की गई, जिसके बाद जावेद ने परसुडीह थाना में केस दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार निगरानी में जुटी रही।

20 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खासमहल के किताडीह गाड़ीवान पट्टी स्थित मुरूम मैदान में कुछ लोग जावेद की हत्या की ताजा योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिट्टू शर्मा, मो० शाहबाज उर्फ भोंदु और राहुल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। तलाशी में पुलिस को दो पिस्टल, दो मैग्जीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।मो० शाहबाज के पास से सिल्वर रंग का आयरन पिस्टल और मैग्जीन, बिट्टू शर्मा के पास काले रंग का पिस्टल और मैग्जीन, जबकि राहुल कुमार के पास रियलमी Narzo मोबाइल फोन पाया गया।

एसपी सिटी के अनुसार मो० शाहबाज उर्फ भोंदु पहले भी बर्मामाइन्स थाना में कई मामलों में नामजद है, जिनमें फायरिंग और मारपीट के कांड शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में बागबेड़ा निवासी बिट्टू, रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी का मो० शाहबाज और राहुल कुमार शामिल हैं। तीनों के खिलाफ परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का दावा कर रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com