Irfan Ansari statement: स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार पूरी तरह सुरक्षित है‚ इसे कोई खतरा नहीं

Irfan Ansari statement: विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर डीसी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने साफ कहा कि झारखंड में

Facebook
X
WhatsApp

Irfan Ansari statement: विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर डीसी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने राज्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने साफ कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि सरकार गिरने या बदलने की बातें पूरी तरह से अफवाह हैं।

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता तरह–तरह की बातें फैलाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने को लेकर अनावश्यक चर्चाएँ फैलाई जा रही हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।

पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव है, मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन कभी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन झारखंडी हैं, गुरुजी के बेटे हैं। भाजपा ने उन्हें जेल भेजा था, तब भी वे नहीं झुके। अब क्यों झुकेंगे?”मंत्री ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री किसी भी भाजपा नेता के संपर्क में नहीं हैं और ऐसी बातें फैलाना सिर्फ विपक्ष की रणनीति है।

हाल के दिनों में यह चर्चा बढ़ी कि केंद्र सरकार झारखंड को फंड देने में रुकावट डाल सकती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इरफ़ान अंसारी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि राज्य के पास कई आर्थिक स्रोत उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खुद संसाधन जुटाकर विकास कार्यों को जारी रखेगी और जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आम जनता ने महागठबंधन सरकार को चुना है और यही सरकार विकास कर रही है। भाजपा को यह बात रास नहीं आ रही, इसलिए वे लगातार राजनीतिक भ्रम फैलाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में सेक्युलर सरकार मजबूती से बनी रहेगी और विपक्ष चाहे जितनी अफवाहें फैलाए, इसका कोई असर नहीं होगा।

TAGS
digitalwithsandip.com