Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Grievance Redressal Day: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर नागरिकों ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार

Facebook
X
WhatsApp

Grievance Redressal Day: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

इस अवसर पर नागरिकों ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार हेतु सहयोग, राशन कार्ड में अपडेट, घर खाली कराने, निजी विद्यालय में नामांकन, ट्राई साइकिल की मांग, कृषि ऋण और दाना गोदाम हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।साथ ही स्कूल फीस में बढ़ोतरी, नाली निर्माण, पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेने संबंधी आवेदन, लंबित वेतन भुगतान, एनओसी, एक्स सर्विसमैन को भूमि आवंटन, पेयजल, भूमि अधिग्रहण संबंधी जानकारी और दिव्यांग पेंशन से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इसके अलावा, अवैध गोदाम संचालन सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

TAGS
digitalwithsandip.com