Garment Shop Looted: खासमहाल में चोरी की वारदात‚ कपड़ा दुकान बनी निशाना

Garment Shop Looted: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल इलाके में चोरों ने एक कपड़ा दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कांग्रेस के पश्चिमी कालीमाटी पंचायत अध्यक्ष ताहिर मलिक की दुकान एसके फैशन गारमेंट्स में देर रात चोरी होने से इलाके में दहशत

Facebook
X
WhatsApp

Garment Shop Looted: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल इलाके में चोरों ने एक कपड़ा दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कांग्रेस के पश्चिमी कालीमाटी पंचायत अध्यक्ष ताहिर मलिक की दुकान एसके फैशन गारमेंट्स में देर रात चोरी होने से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रात लगभग 2:30 बजे चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखी नकदी और महंगे कपड़ों को समेटकर चोर मौके से फरार हो गए। चोरी के दौरान चोरों ने पूरी सतर्कता बरती और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की।

चोरों ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह ऊपर की ओर मोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान रिकॉर्ड न हो सके। हालांकि फुटेज में कैमरे के हिलने की पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई।

सुबह जब दुकानदार ताहिर मलिक दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

दुकानदार के अनुसार चोर लगभग 30 से 40 हजार रुपये मूल्य के कपड़े और कुछ नकदी चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में ताहिर मलिक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं ने भी प्रशासन से चोरी का जल्द खुलासा करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस अन्य सुरागों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

TAGS
digitalwithsandip.com