Fake Currency Scam: मनोहरपुर बैंक में ठगी का पर्दाफाश‚ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fake Currency Scam: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंक में ठगी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कैनरा बैंक, मनोहरपुर शाखा में एक युवक को लालच देकर नकली नोटों की गड्डी के सहारे धोखा देने

Facebook
X
WhatsApp

Fake Currency Scam: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंक में ठगी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कैनरा बैंक, मनोहरपुर शाखा में एक युवक को लालच देकर नकली नोटों की गड्डी के सहारे धोखा देने का प्रयास कर रहा था।

पीड़ित गणेश लकड़ा ने पुलिस को बताया कि आरोपी खुद को मददगार बताकर उसे 12,000 रुपये जमा कराने के बदले 1,50,000 रुपये देने का लालच दे रहे थे। आरोपियों ने रूमाल में कागज के बने 500 रुपये के नकली नोटों का एक बंडल बांधकर यह दिखाने की कोशिश की कि उसमें बड़ी रकम है। इसी बहाने पीड़ित से 12,000 रुपये ठग लिए गए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नीरज कुमार साहनी (पिता—साहनी पूजा), सतेंद्र कुमार साहनी (पिता—विद्या साहनी) और मुरारी महतो (पिता—लक्ष्मण महतो) के रूप में हुई है। तीनों पूर्वी चंपारण, मोतीहारी (बिहार) के चाँद पारसा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि वे इसी तरह की घटनाओं को कई बार अंजाम दे चुके हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से चार एटीएम कार्ड, तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 12,000 रुपये नकद तथा रूमाल में लपेटे कागज के बने नकली 500 रुपये के नोट बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री से यह साफ है कि आरोपी इलाके में लगातार लोगों को निशाना बनाते रहे हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इनके साथ और भी लोग जुड़े हुए हैं और किस तरह का व्यापक नेटवर्क वे चलाते थे।

TAGS
digitalwithsandip.com