Election Checking: उपचुनाव नज़दीक आते ही‚ घाटशीला में प्रशासन पूरी तरह सतर्क

Election Checking: घाटशीला। विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, जिला प्रशासन की तैयारियां भी तेज़ हो गई हैं। पूरे घाटशीला विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी के लिए चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां वाहनों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासनिक टीमों की ओर से

Facebook
X
WhatsApp
Election Checking: उपचुनाव नज़दीक आते ही‚ घाटशीला में प्रशासन पूरी तरह सतर्क

Election Checking: घाटशीला। विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, जिला प्रशासन की तैयारियां भी तेज़ हो गई हैं। पूरे घाटशीला विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी के लिए चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

प्रशासनिक टीमों की ओर से न सिर्फ मुख्य मार्गों बल्कि टोल प्लाज़ा पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। निजी वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी तरह की नगद राशि या ऐसे सामान को जब्त किया जा सके, जिनका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने में हो सकता है।

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, नगद धनराशि, शराब, उपहार या अन्य लुभावने वस्तुओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में पूरे विधानसभा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से जांच अभियान चला रहे हैं।

गलुडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए टीम लगातार सक्रिय है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com