Congress Poll Strategy: संगठन को मजबूत करने का संदेश‚ एकजुटता पर जोर

Congress Poll Strategy: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी भी संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी जमशेदपुर

Facebook
X
WhatsApp

Congress Poll Strategy: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी भी संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी जमशेदपुर पहुंचे।

जमशेदपुर पहुंचने पर भूपेंद्र मरावी का जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मौजूद रहे। बैठक के दौरान सह प्रभारी ने पार्टी नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत रायशुमारी की और संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

बैठक के दौरान मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पहले ही पेश कर दी है। इसे लेकर कांग्रेस के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

रायशुमारी के जरिए प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलते हुए उनके विचार और सुझाव लिए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर आने वाले दिनों की तैयारी करने का आह्वान किया। उनका कहना था कि चुनावी सफलता के लिए जमीनी स्तर पर समन्वय और सक्रियता बेहद जरूरी है।

गौरतलब है कि जमशेदपुर जिले में मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव प्रस्तावित हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अभी से इन क्षेत्रों में अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, राज्य में निकाय चुनाव को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है, क्योंकि यह मामला झारखंड हाई कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में चुनाव की तारीखों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है।

इस मौके पर भूपेंद्र मरावी ने कहा कि पार्टी हर परिस्थिति के लिए तैयार है और जैसे ही चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com