Cold Wave Relief: कड़ाके की ठंड से निपटने की तैयारी‚ जिला प्रशासन अलर्ट

Cold Wave Relief: जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से राहत पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Facebook
X
WhatsApp

Cold Wave Relief: जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से राहत पहुंचाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से शैक्षणिक संस्थानों, प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

ठंड से बचाव को लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों और राहगीरों को ठंड से राहत प्रदान करना है। प्रशासन की टीम लगातार इन स्थानों की निगरानी कर रही है ताकि अलाव नियमित रूप से जलते रहें।

नगर निगम की टीम रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरूरतमंदों और तीर्थयात्रियों को कंबल उपलब्ध करा रही है। उपायुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि कंबल वितरण और अलाव व्यवस्था की नियमित समीक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें। विशेष रूप से घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें और ऊनी कपड़ों का अधिक से अधिक उपयोग करें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि उनकी व्यवस्था और आम नागरिकों के सहयोग से जिले में किसी भी व्यक्ति को ठंड के कारण परेशानी नहीं होने दी जाएगी। राहत कार्यों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

TAGS
digitalwithsandip.com