Winter Relief: जमशेदपुर में कंबल सेवा‚ हर हर महादेव सेवा संघ की पहल NIT Jamshedpur: नई रिसर्च सुविधाएँ‚ टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन और सेंट्रल रिसर्च सेंटर का शुभारंभ Agarwal Sammanlan: वोटरों का समर्थन‚ समाज विस्तार और समस्याओं का समाधान JLKM Leader Injured: सरायकेला सदर अस्पताल में विधायक जयराम महतो और घायल नेता तरुण महतो के मिलने की कोशिश‚ पुलिस ने अनुमति नहीं दी Women Sports Boost: झारखंड महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत‚ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने किया सम्मान Grievance Redressal Day: बागबेड़ा जलापूर्ति, स्वरोजगार, राशन कार्ड अपडेट और निजी विद्यालय नामांकन जैसी समस्याओं पर लोगों ने दी अपनी मांग

Chandil Firing: होटल में अचानक चली गोलियां‚ देर रात फैली सनसनी

Chandil Firing: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात करीब सवा दस बजे अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी गुलशन बेरवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे

Facebook
X
WhatsApp

Chandil Firing: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात करीब सवा दस बजे अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी गुलशन बेरवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को घेरते हुए जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में शामिल सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इसी होटल में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। गुरुवार रात उसी घटना का सीसीटीवी फुटेज मांगने के लिए दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे। जब होटल संचालक ने फुटेज देने से इनकार किया, तो युवक अचानक उग्र हो उठे और बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। फायरिंग के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र से कई राउंड के खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी आरोपी जमशेदपुर के रहने वाले हैं। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

अचानक हुई गोलीबारी से होटल और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस तरह की घटना से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और होटल संचालकों को भी सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

TAGS
digitalwithsandip.com