Chaibasa News: सोमा मुंडा हत्या के विरोध में बंद‚ चाईबासा में दिखा व्यापक असर

Chaibasa News: चाईबासा के पहाड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी संगठनों द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद का असर सुबह से ही चाईबासा के नए शहर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ा। विभिन्न

Facebook
X
WhatsApp
Chaibasa News: सोमा मुंडा हत्या के विरोध में बंद‚ चाईबासा में दिखा व्यापक असर

Chaibasa News: चाईबासा के पहाड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी संगठनों द्वारा झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद का असर सुबह से ही चाईबासा के नए शहर क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ा।

विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमते हुए दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद कराने में जुटे नजर आए। इस दौरान बंद समर्थकों ने हत्या के विरोध में नारेबाजी करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।

बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। पुलिस की टीमें बंद समर्थकों के साथ-साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करती रहीं और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।

एक ओर जहां आदिवासी सामाजिक संगठन बंद को सफल बनाने में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा।

फिलहाल चाईबासा में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है। हालांकि, बंद का असर बाजारों और सामान्य जनजीवन पर स्पष्ट रूप से देखा गया, जिससे शहर में दिनभर गतिविधियां सीमित रहीं।

TAGS
digitalwithsandip.com