Bokaro Police Alert: तनिष्क शोरूम में असफल लूट‚ पुलिस सतर्क

Bokaro Police Alert: बोकारो जिले में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हाल ही में हुए असफल लूट के प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी

Facebook
X
WhatsApp

Bokaro Police Alert: बोकारो जिले में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हाल ही में हुए असफल लूट के प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके।

इसी कड़ी में चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में चास थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चास क्षेत्र के ज्वेलरी व्यवसायियों के साथ-साथ चास थाना के इंस्पेक्टर, चीरा-चास थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना था।

बैठक के दौरान एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी ज्वेलरी दुकानों में अलार्म सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त होना चाहिए। जिन दुकानों में अभी तक अलार्म नहीं लगे हैं, उन्हें जल्द से जल्द अलार्म सिस्टम लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए बेहद जरूरी है।

एसडीपीओ ने सुरक्षा के मद्देनज़र यह भी निर्देश दिया कि बुड़का पहनकर, मास्क लगाकर या हेलमेट पहनकर किसी भी व्यक्ति को ज्वेलरी दुकान के अंदर प्रवेश न दिया जाए। इसके अलावा, सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से लिखकर रखने को कहा गया, ताकि किसी भी विकट स्थिति में आम लोग तुरंत पुलिस को सूचना दे सकें।

बैठक में मौजूद ज्वेलरी व्यवसायी संजय सोनी ने कहा कि पुलिस द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका सभी व्यापारी पूरी तरह पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने चास एसडीपीओ से ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा के लिए नियमित पेट्रोलिंग और पुलिस सहयोग की मांग की, ताकि व्यापारी बिना भय के अपना व्यवसाय कर सकें।

TAGS
digitalwithsandip.com