Bokaro Bike Gang: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़‚ तीन आरोपी गिरफ्तार

Bokaro Bike Gang: बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने 9 चोरी की बाइक बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है,

Facebook
X
WhatsApp
Bokaro Bike Gang: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़‚ तीन आरोपी गिरफ्तार

Bokaro Bike Gang: बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बोकारो एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने 9 चोरी की बाइक बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो चोर और एक चोरी की बाइक बेचने वाला शामिल है।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई सभी 9 बाइक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से बरामद की गई हैं। एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही गिरोह है, जिसने बालीडीह थाना क्षेत्र में कई बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

इस मामले में पुलिस ने माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह के रहने वाले गिरोह के सरगना शमशेर आलम और उसके सहयोगी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक पुरुलिया में अंगद कुमार के जरिये भेजी जाती थीं, जहां उन्हें कम कीमत पर बेच दिया जाता था।

पुलिस ने अंगद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो चोरी की बाइक को आगे बेचने का काम करता था। तीनों की निशानदेही पर बाइक बरामद की गईं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क बड़ा है और इसके सभी सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com